गणेश महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकलने से यातायात का बढ़ाव बढ़ गया। इसके चलते मरहला चौराहा, राजधानी मार्ग सब्जी मंडी, नवीन गंगापुल पर दोपहर से शाम तक रूक-रूक कर जाम लगता रहा। जाम में फंसे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।