फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. दिनेश शर्मा बोले- बिरसा मुंडा ने भारत की रक्षा के लिए किया संघर्ष

शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Nov 2025 10:51 PM IST

बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि पूरे भारत की रक्षा के लिए संघर्ष किया। अंग्रेजों ने उन्हें जहर देकर उनकी हत्या की पर उनका बलिदान राष्ट्र को निरंतर प्रेरित करता है और इसलिए उनको भगवान का दर्जा दिया गया। ये बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने कहीं। वह भाजपा उत्तर की ओर से जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर रावतपुर गांव के बिरसा मुंडा वनवासी छात्रावास में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में दिनेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे। पूर्व डिप्टी सीएम समेत अन्य अतिथियों का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। छात्रावास के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। जब ये खिलाड़ी अतिथियों को सम्मानित करने आए तो डिप्टी सीएम ने कहा कि हम इनका खुद सम्मान करेंगे और उन्होंने अपनी पगड़ी एक खिलाड़ी को पहना दी। यह देख अन्य अतिथियों ने अपनी-अपनी पगड़ी खिलाड़ियों को पहना दी। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, राहुल बच्चा सोनकर, दीपू पांंडेय, सुरेश अवस्थी, अशोक सिंह दद्दा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें