हरकोर्ट बटलर तकनीकी विवि में शनिवार को बाल लेखक अभिराम (12) की दो पुस्तकों द लास्ट कॉर्नर ऑफ द यूनिवर्स और अल्टीमेट पावर ऑफ द यूनिवर्स का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि विवि के कुलपति प्रो. शमशेर और विशिष्ट अतिथि आध्यात्मिक गुरु आशुतोष रहे। समारोह में अभिराम ने बच्चों के साथ विज्ञान एवं अंतरिक्ष विषय पर आधारित नाटक का मंचन किया जिसे दर्शकों ने काफ सराहा। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने अभिराम एवं उनकी मां आभा दीक्षित को शुभकामनाएं दीं।