फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जिलाधिकारी बोले- पशुप्रेमियों को जोड़ें और बेजुबानों की रक्षा करें

शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Mar 2025 10:04 PM IST

सड़क पर जख्मी बेजुबानों को रायपुरवा स्थित सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए) के भवन में पहुंचाएं, तुरंत उनका इलाज किया जाए। सोसाइटी से पशुप्रेमियों को जोड़ें और बेजुबानों की रक्षा करें। यह बात मंगलवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में एसपीसीए की बैठक में कही। जिलाधिकारी ने कहा कि एसपीसीए विशेष ध्यान दे कि घायल जीव-जंतुओं व पशु-पक्षियों का बेहतर इलाज कर उन्हें संस्था के बनाए गए स्थल में ही रखा जाए। इच्छुक लोग संस्था से स्वस्थ बेजुबान गोद भी ले सकते हैं। किसी प्रकार की जानकारी के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। घायल बेजुबानों के लिए कई इनडोर हॉस्पिटल का निर्माण कराया जाए। लालबंगला में अव्यवस्थित अस्पताल को ठीक कराने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त, जिला वन अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें