फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बरसाने की छोरी’ भजन पर झूमे श्रद्धालु, ट्विंकल शर्मा ने बांधा समां

प्रसून शुक्ला Updated Sun, 31 May 2026 10:23 PM IST

मोतीझील लॉन-3 में आयोजित भजन क्लबिंग कार्यक्रम में दिल्ली की प्रसिद्ध भजन गायिका ट्विंकल शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने लोकप्रिय कृष्ण भजन ‘करके इशारे बुलाए गई रे बरसाने की छोरी’ से किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। भजन की मधुर धुन और भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे पंडाल को कृष्णमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों के साथ ताली बजाते और भक्ति रस में डूबे नजर आए। कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। ट्विंकल शर्मा ने अपनी प्रस्तुति में कई कृष्ण भजनों को शामिल किया। उनकी सुरीली आवाज और मंच संचालन ने श्रोताओं का मन मोह लिया। भक्ति संगीत और आधुनिक प्रस्तुति शैली के संगम ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। भजन क्लबिंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संगीत प्रेमी मौजूद रहे। देर शाम तक चले आयोजन में भक्ति, संगीत और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें