बेटी एंद्रियां ने एमबीए में दाखिला लिया तो उनकी मां अंजना दीक्षित ने भी खुद को व्यस्त रखने के लिए एमए दर्शनशास्त्र में दाखिला लिया। अपनी मेहनत के बल पर बेटी के सामने नजीर बनी और तीन प्रायोजित पदक अपने नाम किए। बेटी के साथ समारोह में पहुंची बर्रा निवासी अंजना दीक्षित शिक्षिका रह चुकी हैं। कहती हैं कि पढ़ना पसंद है। डीएवी काॅलेज में दर्शनशास्त्र में प्रवेश लिया। बरेली के स्कूल में प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी ने पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।