वरिष्ठ अधिवक्ता पं. रामकृष्ण शर्मा के स्मृति दिवस पर बार एसोसिएशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज चवन प्रकाश ने ऑल इंडिया बार एग्जाम पास करने वाले 45 अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र साैंपे। साथ ही अधिवक्ता परिवार में शामिल होने वाले युवा अधिवक्ताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।