फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू में संगोष्ठी का आयोजन, वक्ता बोले- समय के अंदर कार्य करना पत्रकारिता की पहली शर्त

शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Jul 2025 07:04 PM IST

पहले पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करना बहुत कठिन था, लेकिन अब यह शानदार कॅरियर बन चुका है। समय के अंदर कार्य करना ही पत्रकारिता की पहली शर्त होती है। इसके छात्रों को चाहिए कि वह सदैव नई तकनीक से जुड़कर रहें। अपने पाठ्यक्रम के अलावा मीडिया संस्थानों की भी जानकारी रखें। यह बातें शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार राजेश सुंदरम ने छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से आयोजित संगोष्ठी में कहीं। उन्होंने कहा कि अगर आप एक अच्छे लेखक हैं तो आप सफल पत्रकार बन सकते हैं। उन्होंने छात्रों को न्यूज एजेंसी के इतिहास और कार्यप्रणाली के बारे में बताया। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पाठक ने कहा कि आज हर मीडिया संस्था सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें