ज्योति महिला समिति की ओर से शनिवार को मेधावी कन्या अलंकरण समारोह बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में हुआ। शुभारंभ डॉ. दिव्या चौधरी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने छात्राओं को जीवन में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए शिक्षित होना जरूरी बताया। यहां 101 छात्राओं को 11 सौ रुपये की चेक, स्कूल बैग और प्रशस्ति पत्र दिए गए। इसके साथ ही समिति ने एक छात्रा को स्वावलंबी बनाने तक के लिए गोद लिया और 11 हजार रुपये की चेक भी दी। समिति निदेशक अनिता ने बालिकाओं को सफाई पर ध्यान देने की सलाह दी। संस्थापक प्रीति अवस्थी ने बताया कि एक कन्या को 51 सौ रुपये की छात्रवृत्ति भी दी गई है। यहां अध्यक्ष सरिता गुप्ता, सचिव सीता मिश्रा, नीरजा श्रीवास्तव, कविता वालिया, लक्ष्मी शुक्ला, सुनीता, पूजा, श्रुति, श्वेता आदि मौजूद रहीं।