रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर्व के चलते रही छुट्टियां और त्योहार के बाद जैसे ही सरकारी अस्पताल खुला मरीजों की भारी भीड़ सोमवार को उपचार कराने के लिए राजधानी मार्ग स्थित न्यू पीएचसी पहुंची। जहां दोपहर 12 बजे तक 250 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि इस मौसम में वायरल के मरीज अधिक हैं।