फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा गोशाला में ठंड से कांप रहे गोवंश, एक सप्ताह पहले ही काऊ कोट के लिए भेजी गई थी डिमांड, अभी तक नहीं मिला

शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Nov 2025 11:01 PM IST

गोशालाओं में गोवंशों को ठंड से बचाव का इंतजाम नहीं दिख रहा। कान्हा गोशाला में गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए अभी तक काऊ कोट व अन्य व्यवस्था नहीं की गई। जबकि गोशाला प्रभारी की ओर से एक सप्ताह पहले ही काऊ कोट के लिए डिमांड भेजी जा चुकी है। नगर पालिका की नेतुआ गांव स्थित कान्हा गोशाला 234 गोवंश है। दिन की अपेक्षा रात में अधिक ठंड पड़ने से गोवंश रात में सर्दी से कांपते रहते हैं। कान्हा गोशाला में पहले 320 गोवंश थे, लेकिन बाढ़ आने के कारण ज्यादातर गोवंशों को अन्य गोशाला में शिफ्ट कर दिया गया था। अब उन्हें पुन: यहां लाया जा रहा है। गोशाला प्रभारी आदित्य मिश्रा ने बताया कि 320 गोवंश के लिए काऊ कोट की डिमांड की जा चुकी है। आश्वासन मिला है कि जल्द व्यवस्था हो जाएगी। गोशाला में एक साल पुराने फटे तिरपालों से काम चलाया जा रहा है।वहीं, नगर पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें