फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अमर उजाला की खबर का असर, कुड़नी दरबार के अमृत सरोवर की सफाई शुरू

प्रसून शुक्ला Updated Sun, 31 May 2026 10:22 PM IST

कुड़नी स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर के पास बने अमृत सरोवर में फैली गंदगी और प्लास्टिक कचरे की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अमृत सरोवर में भंडारों के बाद फेंके गए जूठे पत्तल, दोने, प्लास्टिक पाउच और गिलासों के अंबार की खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन सफाई अभियान शुरू करा दिया गया। रविवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों और मजदूरों को मौके पर लगाया गया। कर्मचारियों ने सरोवर के विभिन्न हिस्सों में जमा कचरे को हटाकर सफाई कार्य शुरू किया। अधिकारियों के निर्देश पर सरोवर के कोने-कोने तक सफाई कराई जा रही है ताकि जलाशय को उसके मूल स्वरूप में वापस लाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें