फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुराना शिवली रोड पर चार दिन से पड़ी सिल्ट, बदबू से परेशान दुकानदार और राहगीर

प्रसून शुक्ला Updated Sun, 31 May 2026 10:22 PM IST

कल्याणपुर क्षेत्र के पुराना शिवली रोड पर नगर निगम की लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। नालियों की सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट पिछले चार दिनों से सड़क किनारे और दुकानों के सामने पड़ी हुई है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे जमा सिल्ट को अब तक नहीं हटाया गया है। गर्मी और नमी के कारण इससे उठ रही बदबू ने दुकानदारों, राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दुकानदारों का कहना है कि सड़क के किनारे जमा गंदगी के कारण ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है। वहीं राहगीरों को दुर्गंध के बीच से गुजरना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सिल्ट फैलने से सड़क की साफ-सफाई भी प्रभावित हुई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा नालियों की सफाई तो कराई गई, लेकिन निकाली गई सिल्ट को समय पर नहीं उठाया गया। इससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें