फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर ज्वेलर्स की दुकान से टप्पेबाज ने उड़ाए झाले, जांच में जुटी पुलिस

शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Jun 2025 11:00 PM IST

महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल कस्बे में स्थित ज्वेलरी शॉप से बुधवार दोपहर पल्सर बाइक सवार टप्पेबाज युगल ने झांसा देकर सोने के झाले पार कर दिए। व्यापारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मिली टप्पेबाजों की फोटो पुलिस को देकर मामले की शिकायत की है। सरसौल कस्बा निवासी अच्छित गुप्ता की कस्बे में मानसी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार दोपहर एक युगल बाइक से दुकान पहुंचा। दोनों ने दुकान में दाखिल होने के बाद सोने की कील देखी। फिर झाले मांगे और देखने के बाद काला लिबास पहने महिला ने लंबे झाले दिखाने को कहा। व्यापारी अपनी दूसरी दुकान से झाले लेकर वापस आया तो दोनों गायब थे। एक जोड़ी झाला भी कम था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें