फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में मनाया गया नौका विहार उत्सव

शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Jun 2025 10:34 PM IST

पांडुनगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर (जेके मंदिर) में बुधवार को नौका विहार उत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर स्थित सरोवर को पुष्पों, दीपक और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शाम करीब सात बजे मंदिर की विशेष संध्या आरती के बाद उत्सव की शुरुआत हुई। दिव्य पुष्पों से सुसज्जित नौका पर राधा रानी संग भगवान श्रीकृष्ण विराजमान हुए। मंत्रों, भजनों और जयकारों से गूंजते वातावरण में भगवान ने नौका विहार किया। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर पुष्प अर्पित किए। बाद में आध्यात्मिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया। स्वारंजलि संगीत शिक्षण संस्थान के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। साथ ही भक्ति गीतों पर कथक नृत्य की प्रस्तुतियां भी दीं। देर रात तक श्रद्धालु कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें