कुशलतापूर्वक महाकुंभ संपन्न कराने वाले रेलवे के अधिकारियों व कर्मियों को मंगलवार को स्टेशन पर सम्मानित किया गया। यह आयोजन यात्री जन कल्याण समिति की ओर से किया गया। इस दौरान सफाई योद्धाओं का भी सम्मान किया गया। रेल उपयोग कर्ता परामर्श दात्री समिति के सदस्य जितेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि महाकुंभ के दौरान रेलवे की ओर से ऐतिहासिक कार्य किया था। कानपुर सेंट्रल के निदेशक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में ट्रेनों का सही समय पर संचालन किया गया। वाणिज्य अधिकारी विजय शर्मा, स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी, आरपीएफ अधीक्षक बीवी सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह, समिति की सचिव मंजू पांडेय, संरक्षक विकास अग्रवाल, रामानुज तिवारी आदि मौजूद रहे।