फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में केडीए ने ग्वालटोली में बुलडोजर चलाया, तीन मकान ध्वस्त

शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Nov 2025 09:55 PM IST

केडीए ने बुधवार को ग्वालटोली में बुलडोजर चलाकर तीन मकान ध्वस्त किए। तीनों विकास प्राधिकरण की जमीन पर बने थे। इसी मोहल्ले में अवैध रूप से बने चार और मकानों को गिराकर जमीन खाली कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। केडीए के विशेष कार्याधिकारी व भूमि बैंक जोन - 1 के प्रभारी बृजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि ग्वालटोली थाने से करीब 200 मीटर दूर अहिराना में भवन संख्या 12/ 298 और 12/ 298 केडीए की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बने हैं। इस जमीन पर अरविंद यादव, रामकुमार यादव, श्रवण मकान बनाकर सपरिवार रह रहे थे। ध्वस्तीकरण आदेश जारी होने के बावजूद मकान खाली नहीं किए गए थे। दोपहर में ग्वालटोली पुलिस के सहयोग से इन मकानों को खाली कराकर बुलडोजर चलाया गया। वहां सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने चार अन्य मकान भी ध्वस्त किए जाएंगे। ओएसडी ने लोगों से अपील की है कि सरकारी जमीन पर कब्जा न करें, वरना कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में जोन-1 के प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन सीबी पांडेय, अवर अभियंता संतोष कुमार, हिमांशु बर्नवाल, प्रदीप कुमार, सोहन लाल आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें