अमर उजाला शिक्षक सम्मान कार्यक्रम के तहत बुधवार को भी स्कूलों में वोटिंग हुई। दूसरे दिन 18 स्कूलों में 7500 से अधिक छात्रों ने मतदान किया। वोटिंग की प्रक्रिया गुरुवार को भी जारी रहेगी। छात्रों ने अपने मत के माध्यम से पसंदीदा शिक्षक का चुनाव किया। शिक्षकों के समर्पण को सम्मानित करने और स्कूली छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया समझाने के उद्देश्य से अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। इसके तहत छात्र-छात्राएं वोट देकर अपने सबसे प्रिय शिक्षक को चुनेंगे। पहले चरण में स्कूलों के पंजीकरण के बाद प्रबंधन-प्रधानाचार्य मिलकर पांच शिक्षकों को वोटिंग के लिए नामांकित करेंगे। शिक्षकों का चयन उनके पढ़ाने के अनोखे तरीके, किसी प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने, शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक योगदान अथवा कोई अन्य उल्लेखनीय प्रतिभा के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए शिक्षक स्वयं को नामित नहीं करेंगे। अधिक जानकारी करने के लिए मोबाइल नंबर 9335031193 पर संपर्क कर सकते हैं। ये स्कूल रहे शामिल अकाडिया इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल कल्याणपुर, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल नारामऊ, श्री सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज, एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज, ज्ञान भारती एमएस इंटर कॉलेज, चित्रा इंटरनेशनल स्कूल, चित्रा पब्लिक स्कूल नौबस्ता, पं. दीन दयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, सरदार पटेल अकादमी पब्लिक स्कूल, एलेन हाउस पब्लिक स्कूल पनकी, राम सहाय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी सिंहपुर, सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज, कामद शाइनिंग स्टार्स अकादमी, कामद सरस्वती इंटर कॉलेज विश्व बैंक।