सावन माह के अंतिम सोमवार को धर्मनगरी के रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए 50 हजार भक्तों की भीड़ उमड़ी। जिले के अन्य शिवालयों में भी दर्शन करने के लिए महिलाओं व बच्चे पहुंचे। सावन माह के अंतिम सोमवार को रामघाट के मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में में तड़के से ही श्रद्धालु पहुंच गए। भरतकूप क्षेत्र के मडफा मंदिर में भी भगवान शंकर का जलाभिषेेक करने के लिए भक्त पहुंचे। मानिकपुर क्षेत्र के ऐंचवारा गांव के पास स्थित सोमनाथ मंदिर, मऊ क्षेत्र के ऋषियन मंदिर, पहाड़ी कस्बा के पालेश्वर नाथ मंदिर में ग्रामीणों ने जलाभिषेक किया। डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी अरूण कुमार सिंह ने भी धर्मनगरी के रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ की मंदिर जाकर व्यवस्था देखी व प्रसाद वितरित किया।