फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में रुपये लूटने का विरोध करने पर चले ईंट-पत्थर, 12 लोग घायल

Shikha Pandey Updated Sat, 14 Mar 2026 11:17 PM IST

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पीपर खेड़ा मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर शुक्रवार की रात विवाह समारोह में बरात की अगवानी के समय बरातियों ने रुपये लुटाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के कुछ बाहरी युवक रुपये लूटने लगे। बरातियों के विरोध करने पर मारपीट करने पर आमादा हो गए। बात बढ़ने पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इसमें घराती व बराती पक्ष के 12 लोग घायल हो गए। ईंट-पत्थर लगे से एक महिला की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक ईंट-पत्थर चलाने वाले युवक भाग गए थे। शुक्रवार रात पोनी रोड निवासी एक परिवार की बेटी की शादी का समारोह पीपर खेड़ा मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहा था। पुरवा क्षेत्र से बरात आई थी। गेस्ट हाउस के पास बरात पहुंचने पर अगवानी के समय बरातियों ने डांस करते हुए रुपये लुटाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के कुछ बाहरी युवक रुपये लूटने में जुट गए। बरातियों ने विरोध किया तो मारपीट करने पर आमादा हो गए। बात बढ़ने पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इसमें बराती व घराती पक्ष के एक महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। भगदड़ मचने पर कई लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। दामदेवी की हालत गंभीर बताई गईं। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे, तब तक ईंट-पत्थर चलाने वाले युवक भाग गए थे। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में वैवाहिक कार्यक्रम हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें