साढ़ थाना क्षेत्र के नेवादा बम्बा मोङ पर नए वाहन चालक अक्सर धोखा खा जाते हैं। एजेंसी से नई बोलोरो निकाल कर घर जा रहे तीन युवकों की खुशी उस समय दुख में बदल गई जब उनकी नई नवेली बोलोरो गाड़ी मोङ के आने से चालक चकमा खा गया और बोलेरो अनियंत्रित होकर बम्बी के अंदर जा घुसी। मंगलवार सुबह बम्बी के अंदर पङी बोलेरो देखने वालों की भीड़ लग गई। उस पर सवार तीनों युवक फिलहाल सुरक्षित हैं।