साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बिरहर मोड़ इन दिनों राहगीरों के लिए काल का पर्याय बनता जा रहा है। पिछले कुछ समय से इस खतरनाक मोड़ पर सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा इजाफा हुआ है। आलम यह है कि सड़क पर पड़े खून के ताज़ा धब्बे यहाँ होने वाली अनहोनी की चीख-चीख कर गवाही दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मोड़ पर संकेतक न होने और तेज रफ्तार के कारण आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय और प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।