स्नातक, पीजी, पीएचडी और एमबीए में प्रवेश के लिए होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट) के पहले दिन गर्मी और कठिन सवालों ने छात्रों को परेशान किया। बॉटनी, गणित, फिजिक्स के सवाल से छात्रों का माथा चकरा गया। स्नातक की परीक्षा में आठ फीसदी छात्र अनुपस्थित रहे। यूपी कैटेट की परीक्षा चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने संपन्न कराई थी। परीक्षा के लिए अयोध्या, आगरा, मेरठ, बरेली, झांसी, लखनऊ, वाराणसी, बांदा, आजमगढ़, कानपुर, गोरखपुर में केंद्र बनाए गए हैं।