कमलानगर स्थित जेके मंदिर में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को कलाकारों ने गोवर्धन पर्वत लीला, कंस वध और कृष्ण राज्याभिषेक का मंचन किया। यह आयोजन श्री राधाकृष्ण टेंपल ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीलगन साड़ीज के मालिक जय कुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और टेलीफोन प्वाइंट बाटू मोबाइल्स के सुशील वाधवानी, कृति वाधवानी रहे। गुरुकुल के शिष्यों के वेद पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद कलाकुंज और रिदम ग्रुप की आकर्षक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकुंज ग्रुप ने के कलाकारों ने गणेश वंदना की। उसके बाद द्रौपदी चीरहरण का सुंदर चित्रण कर तालियां बंटोरी।