फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहनस गांव में श्रीराम ठाकुरद्वारा मंदिर की दीवार तोड़े जाने पर प्रशासन की सख्ती, नई बनाई जाएगी दीवार

शिखा पांडेय Updated Fri, 19 Dec 2025 06:43 PM IST

नरवल तहसील के रहनस गांव में डेढ़ सौ वर्ष पुराने श्रीराम ठाकुरद्वारा मंदिर की बाउंड्री वॉल को प्लाटिंग के लिए रास्ता बनाने के उद्देश्य से तोड़ दिया गया था। जिस पर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताते हुए जिला अधिकारी और उपजिलाधिकारी नरवल से शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने पुलिस और राजस्व टीम भेजकर तत्काल कार्य रुकवाया और जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मंदिर की दीवार ऐतिहासिक है जिसे गलत तरीके से गिराया गया था। प्रशासन ने तत्काल दीवार के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए हैं और आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने पर तय होगी। मंदिर के सर्वराकार हर्षवर्धन सिंह ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दीवार जर्जर थी। जिसे तोड़कर नई बनवानी थी। उन्होंने यह भी बताया कि दीवार तोड़ने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है और जब तक दीवार का निर्माण सही तरीके से नहीं होगा तब तक विरोध जारी रहेगा। फिलहाल बाउंड्री वॉल का काम शुरू हो चुका है। ग्रामीणों ने राजस्व टीम और उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें