साढ़ कस्बे के मुख्य मार्ग में जल आपूर्ति की पाइपलाइन पिछले छह महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर शुद्ध पेयजल नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।