चारों साहिबजादों की शहादत के अवसर पर शुक्रवार को संतनगर यूथ कल्चरल सोसायटी की ओर से चौराहे पर दुग्ध वितरण किया गया। यहां राहगीरों और संगत को 700 लीटर दूध और प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय कपूर, अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह लाडी, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, रविंद्र सिंह रिंकू, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, मनप्रीत सिंह, अजीत सिंह बॉबी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।