फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हरमिंदर साहिब के दर्शन के लिए 150 यात्री रवाना

शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Aug 2025 09:35 PM IST

उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन की ओर से सोमवार को 150 तीर्थ यात्रियों को निशुल्क श्री हरमिंदर साहिब अमृतसर दर्शन के लिए रवाना किया गया। भाजपा नेताओं ने यात्रियों को सिरोपा भेंट किया। इस दाैरान जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारों से सेंट्रल स्टेशन का प्लेटफार्म गूंज उठा। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा और नगर अध्यक्ष रमिंदर सिंह रिंकू ने बताया कि तीर्थ यात्रियों को अमृतसर के लिए वातानुकूलित ट्रेन से रवाना किया गया है। वहां पर तीर्थ यात्रियों के लिए रहने, खाने की निशुल्क व्यवस्था है। स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों का भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद रमेश अवस्थी, उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया आदि ने स्वागत किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें