{"_id":"68ac38bad295e36e010ea3d8","slug":"video-muzaffarnagar-a-crowd-of-people-offering-holy-symbols-and-prasad-at-the-historic-dudhli-mhadi-2025-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: ऐतिहासकि दूधली म्हाडी पर पवित्र निशान और प्रसाद चढ़ाने वालों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: ऐतिहासकि दूधली म्हाडी पर पवित्र निशान और प्रसाद चढ़ाने वालों का सैलाब
मुजफ्फरनगर के ब्लॉक चरथावल का गांव है दूधली। गांव के अतीत इतिहास के पन्नों पर अमिट छाप है। इस गांव में स्थित करीब 700 साल पुरानी ऐतिहासिक म्हाडी की मान्यता उत्तर भारत में मानी जाती है।
हर साल भादवे में यहां मेला सजता है। यहां सोमवार को दिन निकलने से पहले ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। सोमवार को अलसुबह प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के फायर ब्रांड नेता सुरेश राणा ने कपाट खोलकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा म्हाडी मेले हमारी सांस्कृतिक और ग्रामीण अंचल की पहचान है। मेले के आयोजन से परस्पर सौहार्द और सद्भाव की अदभुत छाप मिलती है।
रविवार रात से ही कई प्रांतों के गोगा भक्तों का गांव में आना शुरू हो गया था। गांव में प्रवेश के चारों संपर्क मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइन टूटने का नाम नहीं ले रही थी। छिमाऊ के शिवकुमार सहित कई श्रद्धालु लेटकर प्रसाद और निशान चढ़ाने पहुंचे।
एएसपी ने मेला स्थल का दौरा किया। पुलिस और कमेटी की ओर से वालियंटर अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था में दायित्व निभा रहे थे। ढोल नगाड़ों के साथ पवित्र निशान और प्रसाद चढाने वाले श्रद्धालु मौजूद रहे। कोई मन्नत पूरी होने पर कोई मन्नत मांगने के लिए दर्शन को आतुर नजर आया। ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की और मेले का लुत्फ उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।