फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कन्नौज में संदिग्ध हालात में दिव्यांग की मौत, हत्या का आरोप

शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Mar 2025 07:24 PM IST

कमालपुर गांव में दिव्यांग युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस व मायके में रह रही पत्नी को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी होने पर पहुंची पत्नी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम कमालपुर निवासी राधाकृष्ण (35) की शादी 11 साल पहले सकरावा क्षेत्र के डडौना गांव निवासी तारावती उर्फ रूबी से हुई थी। दोनों ही दिव्यांग हैं। एक साल पहले किसी बात से नाराज होकर तारावती अपनी बेटी आयशा को लेकर मायके चली गई थी। राधाकृष्ण ने कई बार बुलाने के प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आई। सोमवार को राधाकृष्ण की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के बाहर खेतों में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। राधाकृष्ण की मौत की सूचना गांव के किसी व्यक्ति ने तारावती को दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें