फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कन्नौज में मिट्टी खोदने गई किशोरी की टीला धंसने से मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

होली पर घर में लिपाई पुताई के लिए शनिवार को मिट्टी खोदने गई किशोरी की टीला धंसने से दबने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। सदर कोतवाली के गांव चौराचांदपुर निवासी रामरतन मजदूरी व खेती करके परिवार का भरण पोषण करते है। चौराचांदपुर गांव काली नदी के पास बसा हुआ है। 14 वर्ष की बेटी प्रियंका टीले पर सहोलियों के साथ मिट्टी लेने के लिए गई थी। प्रियंका टीले के नीचे बैठकर मिट्टी खोद रही रही थी। तभी अचानक टीला धंस गया और प्रियंका मिट्टी के नीचे दब गई। सहेलियों ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें