फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: अंतरराज्यीय वाहन चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, सात बदमाश गिरफ्तार

दीपक महाजन Updated Thu, 22 Jan 2026 09:09 PM IST

उप्र एवं मप्र में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोरों के गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए सात शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर ग्यारह मोटर साइकिल बरामद की है। गिरोह में किशोर भी शामिल थे। वही चोरी में मदद करते थे। पुलिस से बचने के लिए शातिर चोर नई बाइक के बजाये पुरानी चुराते थे। उसे ग्रामीण इलाकों में कम दाम में बेच देते थे। सातों शातिर चोरों के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी के 38 मामले दर्ज हैं। सातों आरोपियों के खिलाफ लिखा-पढ़ी करके पुलिस ने उनको कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसपी (सिटी) प्रीति सिंह ने बताया कुछ महीनों से बाइक चोरी के कई मामले सामने आए। पुलिस इस गिरोह का सुराग लगाने में जुटी थी। बुधवार रात सुराग मिलने पर पुलिस कोछा भावर के तालाबपुरा स्थित तालाब की पुलिया के पास पहुंची। यहां से कुछ युवकों को घेरकर पकड़ा गया। पूछताछ में चोरों के बड़े गिरोह का पता चला। गिरोह में शामिल सभी बदमाशों की उम्र 18-20 साल के बीच की है। इनमें प्रेमनगर के हंसारी मोहल्ला निवासी अभय राजा (19) उर्फ मोगली वाल्मीकि , सीपरी बाजार के पाल कॉलोनी निवासी रविंद्र पाल (20), नवाबाद के जेडीए कॉलोनी निवासी अजय खटीक (18), एरच के अचौसा गांव निवासी जयपाल (19) उर्फ मोनू पाल एवं सोमिल चौधरी (20), शिवपुरी (मप्र) निवासी मनोहर परिहार (20), समेत 14 वर्षीय बाल अपचारी शामिल है वहीं, पिछोर निवासी यस्सू भारती पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इन सभी के खिलाफ नवाबाद, सीपरी बाजार, एरच आदि थानों में कुल 38 मामले दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने वहां छिपाकर रखी ग्यारह मोटर साइकिल बरामद की। उनके पास से दो तमंचा एवं ऑटो बरामद किया। ऑटो का इस्तेमाल भी चोरी में करते थे। पुलिस टीम में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव, विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी निखिल कुमार, पवन प्रजापति, अजय यादव समेत अन्य मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें