कदौरा थाना क्षेत्र के परोसा गांव निवासी संतराम कुशवाहा (50) की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार करीब डेढ़ माह पहले हादसे में संतराम के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां पैर में छड़ डालने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी थी।