हाथरस थाना सदर कोतवाली पुलिस व एंटी थेप्ट टीम ने वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो आगरा व एक मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी का निवासी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 1,50,000 रुपये की नकदी, कार व वाहनों के पुर्जे बरामद किए हैं।