हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड रमनपुर मोहल्ला स्थित प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर पर चल रहे सहस्त्रचंडी महायज्ञ की कुटिया में 9 अप्रैल की शाम को शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में कुटिया आग का गोला बन गई और आग की चपेट में आने से पूरी तरह से खाक हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पा लिया।