कोतवाली सहपऊ क्षेत्र में विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान सपा-बसपा समर्थकों में हुए झगड़े में बसपा समर्थक पुष्पेंद्र की हत्या के मामले में सभी 16 आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। मामले में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल समेत 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।