हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने कहा कि सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग जरूरी है। इसके प्रति सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी असामान्य परिस्थिति में तुरंत पुलिस की सहायता लें। वह रुहेरी स्थित ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में 23 जुलाई को अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्राओं को ‘चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो’ के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से कई सवाल किए। अधिकारियों ने इनके जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया।