थाना हाथरस गेट क्षेत्र के तहसील सदर के सामने डीएम के ड्राइवर की बेटी कल्पिता शर्मा की गोली मारकर हुई सनसनीखेज हत्या में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को और गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दयानतपुर मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी अभिषेक के पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। साथ में एक अन्य आरोपी भारत को भी मौके से दबोच लिया है। पुलिस ने कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, दो जिंदा, दो खोखा कारतूस बरामद व एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।