हसायन के ग्राम पंचायत इन्द्रनगर सिकतरा के ग्राम पंचायत सचिवालय में डीएम अतुल वत्स की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने विशेष रूप से चकबंदी से संबंधित समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। डीएम ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर उपलब्ध नक्शों के माध्यम से गाटा संख्या का मिलान कर स्थिति की समीक्षा की।