27 अप्रैल को ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का आयोजन हुआ। अभियान के तहत देशभर की विभिन्न तहसीलों में संतों एवं गौ-सेवकों ने सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने के लिए ज्ञापन सौंपे। सादाबाद तहसील में गौ-सेवकों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम संबोधित था। ज्ञापन में गौ-माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने की मांग उठाई।