हाथरस की आवास विकास कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में चार दिन से पानी न आने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। महिला व पुरूषों ने आगरा रोड पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की आवास विकास कॉलोनी सहित कई मोहल्ले में पानी न आने को लेकर लोगों ने आगरा रोड जाम किया। तमाम स्कूली वाहनों सहित बस व ट्रक जाम में फंस गए। जाम लगा रहे लोगों ने बताया कि पिछले चार दिन से पानी की समस्या के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।