फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में ढाई क्विंटल अवैध आतिशबाजी जब्त की गई

शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Sep 2025 06:07 PM IST

संडीला कोतवाली पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान पिकअप में लदी लगभग ढाई क्विंटल अवैध आतिशबाजी बरामद की है। पिकअप सवार लोगों के पास इसकी बिक्री, परिवहन और भंडारण का लाइसेंस नहीं था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सीओ रवि प्रकाश सिंह के मुताबिक, पिकअप में कई गत्तों में लगभग ढाई क्विंटल आतिशबाजी लदी हुई थी। पिकअप सवारों के पास इससे संबंधित अभिलेख भी नहीं थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पता मल्लावां के इजरापुर निवासी सुदीन, फारूख, सुभाष, तेरवा कुल्ली निवासी प्रेमचंद्र, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के परसोला निवासी ध्रुव सिंह और कन्नौज के मेलगंज निवासी आजाद बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें