फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, योगी सरकार पर जमकर हमला बोला

शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Jun 2025 10:46 PM IST

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने लखनऊ में पुलिस अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने को लेकर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि नियुक्ति पत्र विभाग देता है, लेकिन सरकार केवल मार्केटिंग करने के लिए पूरे प्रदेश के पुलिस अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों से लखनऊ बुला रही है। सैंकड़ों करोड़ पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। अपने सियासी वजूद को बचाने के लिए नौ छोटे-छोटे दलों को मिलाकर लोक मोर्चा बनाने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या जनहित रथ यात्रा निकाल रहे हैं। रविवार को हरदोई आए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार गुंडाराज की पर्याय बन चुकी थी, लेकिन योगी की सरकार आज अखिलेश के गुंडाराज को मात दे रही है। इसलिए दोनों गुंडाराज और जंगल राज के प्रतीक हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें