फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब बोरिंग से ईंट निकालते समय मिट्टी धंसने से किसान दबा

Shikha Pandey Updated Thu, 18 Jun 2026 11:23 PM IST

पाली थाना क्षेत्र के दलेलपुर में खराब बोरिंग से ईंट निकालने के दौरान मिट्टी धंस जाने से किसान दब गया। घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी से खोदाई की जा रही है, लेकिन फिलहाल किसान का पता नहीं चल पाया है। दलेलपुर निवासी कुंवरचंद (53) खेती करते हैं। उनके खेत की बोरिंग खराब हो गई थी। इस पर उन्होंने बोरिंग में ईंटें भर दी थीं। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम लगभग लगभग 6:30 बजे वह बोरिंग में लगीं ईंटें निकाल रहे थे। इसके लिए मिट्टी भी खोदी थी। ईंटे निकालते समय अचानक मिट्टी धंस गई और कुंवरचंद नीचे दब गए। आस पास मौजूद किसानों ने शोर मचाया, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जेसीबी से मिट्टी हटाने का काम शुरू किया गया है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि अभी तक कुंवरचंद का पता नहीं चला है। राहत कार्य किए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें