डीएम के जनता दर्शन में घिसटते हुए आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग करने पहुंची महिला को देखकर डीएम पसीज गए। जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी को बुलाकर महिला को ट्राईसाइकिल दिलवाई। साथ ही बीडीओ अहिरोरी से पात्रता जांच कर आवासी योजना का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। अहिरोरी विकास खंड के भगवानपुरवा मजरा जलालपुर निवासी रामसुखी निशक्त है। राम सुखी का दावा है कि उसके पास पक्का मकान नहीं है। पन्नी डालकर वह किसी तरह गुजर बसर करती है। सोमवार को वह जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभ दिलाने को गुहार लगाने पहुंची।