Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bijnor News
›
Bijnor: Bhatta owner returning home by car in Chandpur attacked, chain snatched, report filed against 10-15 unknown people
{"_id":"68185d3a8766600c8808a235","slug":"video-bijnor-bhatta-owner-returning-home-by-car-in-chandpur-attacked-chain-snatched-report-filed-against-10-15-unknown-people-2025-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: चांदपुर में कार से घर लौट रहे भट्ठा मालिक पर हमला, चेन छीनी, 10-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: चांदपुर में कार से घर लौट रहे भट्ठा मालिक पर हमला, चेन छीनी, 10-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 05 May 2025 12:09 PM IST
चांदपुर में कार से अपने गांव रूपपुर लौट रहे ईंट भट्ठा स्वामी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनका मोबाइल तोड़ दिया और सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने सात नामजद व 10-15 अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को पीड़ित पक्ष व हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने थाने पर हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
गांव रूपपुर निवासी कपिल कुमार ने बताया कि वह शनिवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे गांव इस्माईलपुर स्थित अपने ईंट भट्ठे से कार में अपने घर जा रहे थे। उसके साथ चालक गांव का ही उदित कुमार भी था। धनौरा मार्ग रेलवे फाटक पर बाइक सवार दो लड़कों ने उनकी कार के सामने बाइक लगा दी। उन्होंने बाइक हटाने को कहा तो आरोपियों ने मारपीट की। बाइक सवार नईम अहमद व उसका साथी सरफराज निवासीगण मोहल्ला जमाईपुरा ने उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटककर तोड़ दिया। मौके पर नगर निवासी वसीम उर्फ टोनी, शमीर, दाऊद निवासी मोहल्ला सरायरफी, अनस निवासी कराल रोड, नाजिम निवासी मोहल्ला काजीजादगान आदि 10-15 अज्ञात लोग लाठी-डंडे लेकर आए और उन पर हमला कर घायल कर दिया। गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए गले से सोने की चेन भी छीन ली। आरोपी पथराव करते हुए धार्मिक नारे लगाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने नईम अहमद, सरफराज, वसीम उर्फ टोनी, शमीर, दाऊद, अनस, नाजिम को नामजद करते हुए 10-15 अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।