मेरठ रोड पर खुली पड़ी पुलिया में देर रात पंजाब से अलीगढ़ जा रहा एक ट्रक गिर गया। पुलिस ने करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद ट्रक में फंसे घायल चालक को गंभीर हालत में से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। लोकनिर्माण विभाग द्वारा पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन लापरवाही के कारण पुलिया के आसपास बेरिकेटिंग या संकेतक न होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार पंजाब के नाबा पटियाला निवासी प्रकट सिंह अपने ट्रक में प्याज लेकर पंजाब से अलीगढ़ जा रहे थे।