यूपी के हापुड़ स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सरावनी में स्कॉर्पियों कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक इस्लामुद्दीन (55 वर्ष) पुत्र शराफत अली की मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर, शांत कराया। इसी बीच उपद्रवियों ने कार को आग लगा दी। तभी तीन थानों की पुलिस ने पहुंचकर, किसी तरह मामले को शांत कराया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।