हापुड़ में कड़ाके की सर्दी में जिले के अस्पतालों में भीड़ देखने को मिल रही है। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार सुबह काफी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचे लेकिन इस दौरान कुछ चिकित्सक नदारत मिले और मरीजों को घंटे अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। आंखों की परेशानी को लेकर अस्पताल पहुंची लोगों और महिलाओं ने बताया कि पिछले करीब 1 घंटे से वह चिकित्सक का इंतजार कर रहे हैं लेकिन चिकित्सक मौजूद नहीं है। जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी में भी काफी भीड़ रही सर्दी से पीड़ित बच्चे और महिलाएं की संख्या अधिक रही।