{"_id":"677ea9cbc95b06d5530b4e70","slug":"blind-murder-solved-in-24-hours-servant-killed-the-owner-as-he-was-not-given-leave-to-go-home-for-six-days-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2501642-2025-01-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: 24 घंटे में हुआ अंधे कत्ल का खुलासा, 6 दिन से घर जाने की नहीं दी छुट्टी; नौकर ने कर दी मालिक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: 24 घंटे में हुआ अंधे कत्ल का खुलासा, 6 दिन से घर जाने की नहीं दी छुट्टी; नौकर ने कर दी मालिक की हत्या
खंडवा जिले के मूंदी थाना अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया। इस मामले में मृतक की चाय की गुमटी पर काम करने वाले नौकर को ही हत्या के मामले में गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया।
दरअसल मंगलवार सुबह मृतक का शव मिलने के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी, जिस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छानबीन शुरू की थी और मृतक का पीएम करवाया गया था। वहीं उसके करीबियों से भी पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान शंका के आधार पर मृतक की चाय गुमटी पर काम करने वाले नौकर को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में मालिक की मानसिक प्रताड़ना और छुट्टी नहीं देने के चलते उसकी हत्या करना स्वीकार कर लिया।
बता दें कि घटना गोंदखेड़ा गांव के आगे मूंदी पुनासा रोड की बुधवार की है, जहां मृतक जावेद चाय की गुमठी चलाता था। आयुष उसके यहां काम करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी आयुश गुर्जर द्वारा जावेद की हत्या करना स्वीकार किया गया है। मृतक गुमठी मालिक के तंग करने के कारण आरोपी मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। इस बीच रात लगभग 10.30 बजे मृतक जावेद के सोने के बाद दुकान पर रखी तीरनुमा लोहे की रॉड से आरोपी ने मृतक के सिर व शरीर के अन्य स्थानों पर प्राणघातक चोट पहुंचाईं। जिससे जावेद की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से ही आरोपी मौके से फरार हो गया था। इधर पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया को प्रकरण का त्वरित रूप से खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।